Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना और चांदी हुए कमजोर, जानिए कितने कम हुए भाव

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (15:34 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक दबाव और स्थानीय जेवराती मांग में सुस्ती के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को  सोना 170 रुपए फिसलकर 34,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 70 रुपए टूटकर 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

विदेशों में शेयर बाजारों की तेजी से पीली धातु पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.35 डॉलर लुढ़ककर 1,415 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.90 डॉलर की गिरावट में 1,415 डॉलर प्रति  औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि शेयर बाजार की तेजी के कारण सोने पर दबाव रहा।

कुल मिलाकर अब भी इसे  समर्थन देने वाले कारक ज्यादा मजबूत हैं। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की  सतर्कता के कारण भी पीली धातु पर दबाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 15.26 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख