dharma sangrah
✕

वैश्विक तेजी से सोना चमका, चांदी हुई नरम, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: शनिवार, 22 जून 2019 (17:04 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए चमककर 15 सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर 34370 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 100 रुपए टूटकर 39000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अमेरिका के ईरान पर खाड़ी में हमले की चेतावनी के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के साथ ही कच्चे तेल और डॉलर सहित सभी प्रमुख मुद्राओं में तेजी आ गई। इसके कारण पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर कारोबार के दौरान 4 सितंबर 2013 के बाद उच्चतम स्तर 1410.78 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया।

हालांकि बाद में इसमें कुछ नरमी देखी गई। सप्ताहांत पर सोना हाजिर 1398.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जुलाई का अमेरिकी सोना वायदा 1399.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी जबदरस्त तेजी देखी गई थी, लेकिन अंत में यह भी 15.35 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

अगला लेख