biodatamaker
✕

वैश्विक स्‍तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी में आया उछाल, जानिए क्‍या रहे भाव...

Updated: गुरुवार, 20 जून 2019 (16:44 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 280 रुपए चमककर करीब चार महीने के उच्चतम स्तर 34020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 710 रुपए उछलकर 39060 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जबदरस्त तेजी देखी गई है। सोना हाजिर 1.59 प्रतिशत बढ़कर 1381.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान अमेरिका सोना वायदा 2.69 प्रतिशत चढ़कर 1381.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में अगले महीने वृद्धि करने पर विचार करने के संकेत के बाद डॉलर में गिरावट आई और निवेशकों ने सोने में सुरक्षित निवेश का रुख किया जिसके कारण इसमें जबरदस्त तेजी आयी है।

इसके साथ ही खाड़ी में अमेरिका के एक ड्रोन को ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद कच्चे तेल भी तेजी आई और इसका भी असर कीमती धातुओं पर दिखा है। इस दौरान चांदी 1.21 प्रतिशत उछलकर 15.34 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

ब्राजील में ट्रंप समर्थित बोल्सोनारो की हार US मिडटर्म चुनाव में कितना बड़ा झटका? भारत पर क्या पड़ेगा असर, समझें पूरा गणित

"ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुकेगा..." राहुल गांधी का दिल्ली के व्यापारियों को जवाब

इंदौर में बोले इंद्रेश उपाध्याय-अब लड़ाई ठाकुर-ब्राह्मण की नहीं, Gen-Z, Gen-Alpha की है, Gen-Z को बताया सफलता का राज

कोच्ची मर्सिडीज कांड में नया एंगल, अब जज पर चलेगा केस, केरल हाईकोर्ट का ऑर्डर, बेटे ने एक शख्स को कुचलकर मारा

LIVE: खरगे के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

अगला लेख