dharma sangrah
✕

सोने-चांदी में आया उछाल, उच्चतम स्तर पर पहुंचे, जानिए कितने बढ़े भाव...

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (15:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी शुक्रवार को देखा गया और यहां सोना 300 रुपए की छलांग लगाकर तीन महीने के उच्चतम स्तर 33,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 550 रुपए उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 10.05 डॉलर चमककर 1,353.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले साल मार्च के बाद यह पहला मौका है जब पीली धातु 1,350 डॉलर के पार निकली है। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 14.10 डॉलर की बढ़त में 1,357.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़े आने और पश्चिम एशिया में राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित धातु की मांग बढ़ी है। अमेरिका ने गुरुवार को ईरान पर आरोप लगाया कि उसने ओमान की खाड़ी में कच्चे तेल के 2 टैंकरों पर हमला किया है।

इससे अमेरिका-ईरान के संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 17 साल के निचले स्तर 5 प्रतिशत पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 15.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख