Daily Horoscope
✕

ब्याज दरों में कटौती के संकेत से सोना उछला, चांदी भी चमकी, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: शनिवार, 8 जून 2019 (16:46 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आई तेजी के कारण स्थानीय जेवराती मांग कमजोर रहने के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 200 रुपए चमककर 33,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 350 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। शुक्रवार रात कारोबार बंद होने सोना हाजिर उछलकर 1,340 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, अगस्त का अमेरिकी सोना सुस्त रहा।
 
विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने से पीली धातु में तेजी आई है। ब्याज दरों में कटौती होने से पूंजी बाजार में निवेशकों के लिए आकर्षण घटेगा और वे सोने का रुख करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी चमककर 15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख