ramcharitmanas

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी फिसली, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: सोमवार, 3 जून 2019 (15:58 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 75 रुपए चमककर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 80 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विदेशों में सोना हाजिर आज 9.65 डॉलर चढ़कर 1,314.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,317.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने तथा मैक्सिकों से आयातित सामानों पर कर लगाने की अमेरिका की धमकी से निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। इससे सोने की मांग और कीमत दोनों बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 14.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

इंदौर में 'गोरिल्ला' बना ट्रैफिक हवलदार, नियम तोड़ने वालों को पढ़ाया सड़क पर चलने का पाठ

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

अगला लेख