Daily Horoscope
✕

वैश्विक स्‍तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (17:20 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस दौरान चांदी 225 रुपए की गिरावट में 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी के कारण वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्‍त पड़ने की आशंका के कारण पीली धातु की चमक बढ़ी है।

हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत बने रहने के कारण यह बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 225 रुपए फिसलकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

चांदी वायदा 155 रुपए की गिरावट लेकर 36,175 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख