Hanuman Chalisa
✕

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी उछली, जानिए ये रहे भाव...

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (16:51 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए चमककर 32,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 50 रुपए की तेजी में 37,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण पीली धातु की मांग कमजोर रही। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनातनी की वजह से निवेशकों का रुख अब भी सुरक्षित निवेश में अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1,284.35 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख