Daily Horoscope
✕

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (17:39 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चांदी भी 140 रुपए उतरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक स्तर पर गुरुवार को पीली धातु के दाम एक फीसदी से अधिक बढ़े थे जिसके कारण शुक्रवार को इस पर मुनाफावसूली का दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की गिरावट सीमित रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.12 डॉलर की गिरावट में 1,282.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

घरेलू जेवराती मांग सुस्त रहने से सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए गिरकर 32,810 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

मांग घटने से चांदी हाजिर 140 रुपए गिरकर 37,410 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 170 रुपए की गिरावट लेकर 36,380 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख