Hanuman Chalisa
✕

जेवराती मांग ने बढ़ाई सोने की चमक, चांदी भी हुई मजबूत

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (17:12 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से मंगलवार को सोना 150 रुपए चमककर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 250 रुपए की मजबूती के साथ 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

विदेशों में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 3.50 डॉलर लुढ़ककर 1,284.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। सोमवार को एक समय यह करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 1,281.96 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 3.60 डॉलर फिसलकर 1,287.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर मजबूत आर्थिक आंकड़े आने और अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध के मुद्दे पर बनती सुलह से निवेशकों में शेयर बाजार के प्रति विश्वास लौटा है और वे सोने में निवेश के बदले शेयरों में जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं। इससे पीली धातु दबाव में आ गई।

अंतरष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर आज 0.04 डॉलर लुढ़ककर 14.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। सोमवार को यह साढ़े तीन महीने से ज्यादा के निचले स्तर 14.81 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गई थी। आभूषण निर्माताओं की ओर से जेवराती मांग आने से स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 32,770 रुपए और सोना बिटुर 170 रुपए की बढ़त के साथ 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से इसमें भी मजबूती रही। चांदी हाजिर 250 रुपए की मजबूती के साथ 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 330 रुपए की बढ़त में 37,320 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख