shradh paksha
✕

चांदी उच्‍चतम स्‍तर पर, लगाई लंबी छलांग, सोना भी चमका, जानिए भाव...

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (16:26 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने के 1,300 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत में 90 रुपए की तेजी रही और यह 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 715 रुपए की लंबी छलांग लगाते हुए करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी।

विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन में मंगलवार को बीच कारोबार में सोना हाजिर 1,306.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बुधवार को यह 0.33 डॉलर की मामूली गिरावट में 1,303.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 0.50 डॉलर की गिरावट में 1,307.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की आशंका और व्यापार युद्ध को लेकर जारी चिंता से पीली धातु को बल मिला है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को वैश्विक आर्थिक विकास परिदृश्य जारी किया।

उसने व्यापार युद्ध, चीन की विकास दर में जारी गिरावट और ब्रेग्जिट की चिंताओं के मद्देनजर मौजूदा वर्ष में वैश्विक जीडीपी का विकास अनुमान 0.2 प्रतिशत घटाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चढ़कर 15.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख