ramcharitmanas
✕

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी में आई चमक

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:12 IST)
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 120 रुपए सस्ता हुआ जबकि ग्राहकी आने से चांदी में 20 रुपए की बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 0.15 डॉलर बढ़कर 1,292.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की बढ़त में 1,296.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 1,284.76 डॉलर प्रति औंस के चार सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़क गया था। चांदी हाजिर भी आज 0.07 डॉलर चमककर 15.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर ग्राहकी कमजोर रहने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के मुकाबले रुपए में दो दिन से जारी तेजी के कारण भी सोना सस्ता हुआ है। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी रहने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी देखी गई है।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख