Daily Horoscope
✕

जेवराती मांग से चांदी उछली, सोना भी चमका, जानिए क्‍या रहे भाव

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (15:57 IST)
नई दिल्ली। कम भाव पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 35 रुपए चमककर 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 340 रुपए के उछाल के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

सोना शुक्रवार को 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातु बढ़त के साथ बंद हुए।

लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,291.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की बढ़त में 1,297.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की बढ़त में 15.09 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख