Hanuman Chalisa
✕

कमजोर जेवराती ग्राहकी से सोना और चांदी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (17:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी उतरने से चांदी 590 रुपए लुढ़ककर 3 माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती के कारण विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर 2.25 डॉलर टूटकर 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर फिसलकर 1,293.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

डॉलर की मजबूती से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इस स्थिति में सोने की मांग घटती है और कीमतें गिरती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढत में 15.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख