dharma sangrah
✕

कमजोर जेवराती मांग से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू जेवराती मांग कमजोर पड़ने से  दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 230 रुपए फिसलकर 2 माह से अधिक के निचले स्तर 32,830 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कम होने और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी भी 285 रुपए लुढ़ककर  ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 38,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की कमजोर स्थिति से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में  मजबूती आई है। इसके अलावा ब्रेग्जिट विवाद और वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पड़ने की आशंका से  भी सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा हुआ है।

लंदन का सोना हाजिर 1.10 डॉलर चमककर 1,304.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी  सोना वायदा भी 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,303.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी  हाजिर भी 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 15.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख