dharma sangrah
✕

सुस्त जेवराती मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी मामूली बढ़त

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 (16:38 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर सुस्त जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए लुढ़ककर 33,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 50 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई बड़ी गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु को बल मिला। सोना हाजिर 2.90 डॉलर चमककर 1,295.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की मजबूती के साथ 1,295.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट पर ब्रिटेन के नए समझौते से पाउंड को मिली मजबूती ने डॉलर को कमजोर किया है जिससे सोना महंगा हुआ है। डॉलर में नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमत में तेजी आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
स्थानीय बाजार में सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को सोने में नरमी रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए लुढ़ककर 7 मार्च के बाद के निचले स्तर 33,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। कारोबारियों ने बताया कि डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती से भी सोना सस्ता हुआ है। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
 
सोने के विपरीत चांदी में बढ़त रही। चांदी हाजिर 50 रुपए चमककर 2 मार्च के बाद के उच्चतम स्तर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि चांदी वायदा 55 रुपए टूटकर 38,660 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख