dharma sangrah
✕

सुस्त मांग से सोना फिसला, चांदी भी हुई कमजोर

Updated: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (16:52 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से डॉलर में तेजी आई, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट रही। इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की मांग में कमी से भी कीमती धातुओं पर दबाव रहा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बृहस्पतिवार को सोना 0.10 प्रतिशत गिरकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 15.80 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 450-450 रुपए गिरकर 34,200 रुपए और 34,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

हालांकि गिन्नी 26,000 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्व स्तर पर रही। वहीं चांदी हाजिर 425 रुपए गिरकर 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 262 रुपए गिरकर 39,868 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल भी क्रमश: 1000 रुपए गिरकर 82,000 रुपए और 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिका रहा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख