ramcharitmanas
✕

जेवराती खरीद बढ़ने से सोना उछला, कमजोर ग्राहकी से चांदी लुढ़की

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (15:19 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती खरीद बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 360 रुपए की छलांग लगाकर 34,830 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हालांकि औद्योगिक ग्राहकी घटने से चांदी 140 रुपए की गिरावट में 41,660 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन का सोना हाजिर 4.08 डॉलर की गिरावट में 1,336.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,340.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी बैठक के मिनट्स जारी किए जिसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रोजगार परिदृश्य को लेकर सकारात्मकता दिखाई गई है।

फेड की जनवरी में हुई बैठक के मिनट्स से यह संकेत मिलता है कि वह इस साल कम से कम एक बार ब्याज दर में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर सकता है। इसी उम्मीद में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर को मजबूती मिली और पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 15.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख