Daily Horoscope
✕

कमजोर जेवराती मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी रही गिरावट

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (16:41 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती मांग कमजोर रहने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन की गिरावट में 145 रुपए फिसलकर 34,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 100 रुपए फिसलकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.65 डॉलर की तेजी के साथ 1,311.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर चमककर 1,315.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त पड़ने से आशंकित निवेशकों ने सुरक्षित निवेश को तरजीह दी, जिससे इसके दाम चढ़ गए।

हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत बने रहने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 15.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग घटने से सोना 145 रुपए फिसलकर एक सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 34,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 33,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 26,100 रुपए पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर भी 100 रुपए लुढ़ककर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 160 रुपए टूटकर 39,830 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख