sundarkand
✕

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी भी उछली

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (16:02 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत में पीली धातु में तेजी के बल पर घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने के बीच शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 105 रुपए चमककर 34,280 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 320 रुपए उछलकर 41,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को लंदन का सोना हाजिर 2.05 डॉलर की बढ़त लेकर 1,312.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.5 डॉलर की बढ़त लेकर 1,315.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा शटडाउन की धमकी के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यपारिक तनाव के कम नहीं होने के कारण सोने के भाव 1,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.035 डॉलर की तेजी के साथ 15.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

अगला लेख