dharma sangrah
✕

जेवराती मांग से सोने में तेजी, चांदी में रही गिरावट

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (16:30 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 340 रुपए चमककर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.83 डॉलर लुढ़ककर 1,311.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.3 डॉलर की गिरावट में 1,317.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के दम पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और सोने के सबसे बड़े आयातक देश चीन में एक सप्ताह के अवकाश के कारण पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गई है।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की घोषणा तथा अमेरिका और चीन के व्यापार समझौते की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना के कारण सुरक्षित निवेश में निवेशकों का रुझान घटा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर लुढ़ककर 15.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख