sundarkand
✕

सोना हुआ 34 हजारी, चांदी साढ़े सात माह के उच्चतम स्तर पर

Updated: बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:49 IST)
नई दिल्ली। वैवाहिक मांग सामान्य रहने के बावजूद वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की बढ़ी चमक के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 320 रुपए की तेज छलांग लगाकर 34,000 के आंकड़े के पार 34,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। औद्योगिक मांग आने और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी भी 330 रुपए की मजबूती के साथ साढ़े सात माह के उच्चतम स्तर 41,330 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु मई 2018 के बाद के उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। लंदन का सोना हाजिर 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 1,313.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की बढ़त में 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके जैन ने बताया कि सोने के भाव पर वैश्विक तेजी का अधिक असर है। स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सामान्य है, लेकिन विदेशी बाजारों में रही तेजी के कारण यहां भी इसके भाव बढ़ गए हैं।

अमेरिका और चीन के बीच आज शुरू होने वाली बातचीत को लेकर निवेशकों का उत्साह ठंडा है, जिससे उनका रुझान सुरक्षित निवेश में अधिक बना हुआ है। विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर बढ़कर 15.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख