sawan somwar

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी उछली, 41 हजार पर पहुंची

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (15:24 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त तेजी के बीच घरेलू वैवाहिक जेवराती मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए की छलांग लगाकर 33,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 100 रुपए की मजबूती के साथ सात माह के उच्चतम स्तर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.52 डॉलर की तेजी के साथ 1,308.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर की बढ़त में 1,306.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी हुवावेई को लेकर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ी तनातनी की खबरों से निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ गया है।

इसके अलावा 29 और 30 जनवरी को होने वाली दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर आने से भी सुरक्षित निवेश को बढ़ावा मिला है। विदेशों में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर बढ़कर 15.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वैश्विक तेजी के बीच वैवाहिक जेवराती मांग रहने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए की बढ़त के साथ 33,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 33,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,700 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग बढ़ने और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव में आई तेजी से चांदी हाजिर 100 रुपए चमककर 26 जून 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 85 रुपए की बढ़त में 40,075 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख