Daily Horoscope
✕

सोना रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी भी उछली

Updated: सोमवार, 14 जनवरी 2019 (15:37 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपए चमककर एक बार फिर 33,000 रुपए के पार 33,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी और औद्योगिक ग्राहकी निकलने से चांदी भी 280 रुपए की तेज छलांग लगाकर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में सोने की चमक बढ़ी है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दर में बढ़ोतरी करने की संभावना कम है, जिससे निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ गया है।

इसके अलावा दिसंबर में चीन के निर्यात आंकड़े में तेज गिरावट रही है, जिससे शेयर बाजार में वैश्विक आर्थिक विकास की सुस्ती की आशंका बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 6.45 डॉलर की तेजी में 1,293.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,293.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 15.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

अगला लेख