Hanuman Chalisa
✕

लिवाली के दम पर सोना हुआ मजबूत, चांदी भी उछली

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (16:04 IST)
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपए बढ़कर 32650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ाने से चांदी भी 410 रुपए उछलकर 40010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में मजबूत रुख और घरेलू आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं के लिवाली बढ़ाने से सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत बढ़कर 1289.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 15.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए मजबूत होकर 32650 रुपए और 32500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना 190 रुपए टूटा था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 25200 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर रही।

वहीं चांदी हाजिर 410 रुपए बढ़कर 40010 रुपए प्रति किलोग्राम पर जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 136 रुपए बढ़कर 39309 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76000 रुपए और 77000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख