Hanuman Chalisa
✕

वैश्विक स्तर पर सोना चमका, चांदी भी उछली

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (17:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बल पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 170 रुपए चमककर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 600 रुपए उछलकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर बढ़त लेकर 1279.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,281.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर बढ़कर 15.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बल पर घरेलू जेवराती मांग की सुस्ती के बावजूद सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए की बढ़त लेकर 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 25,200 रुपए पर पहुंच गई।

औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी हाजिर 600 रुपए की तेजी के साथ 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी बढ़त में 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की बढ़त में क्रमश: 76 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख