dharma sangrah
✕

मांग में सुस्‍ती से सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (15:37 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 20 रुपए लुढ़ककर 32,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 200 रुपए उतरकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,239.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना के कारण पीली धातु पर दबाव बना है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वैश्विक गिरावट के बीच जेवराती मांग सुस्त पड़ने से आज सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए लुढ़ककर 32,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 200 रुपए की गिरावट के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 140 रुपए लुढ़ककर 38,210 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

अगला लेख