Hanuman Chalisa
✕

जेवराती खरीद में नरमी से सोना लुढ़का, चांदी में रही चमक

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (18:00 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की बढ़ी कीमतों के बीच जेवराती खरीद कम होने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 320 रुपए लुढ़ककर 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।


इस बीच औद्योगिक मांग निकलने से चांदी 250 रुपए की छलांग लगाकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर गुरुवार को 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,245.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.00 डॉलर चढ़कर 1,250.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग सुस्त पड़ने से गुरुवार को सोना स्टैंडर्ड 320 रुपए लुढ़ककर 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। 8 ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक खरीददारी बढ़ने से चांदी हाजिर 250 रुपए की तेजी के साथ 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 170 रुपए चमककर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने सपा को बताई उसकी हैसियत, राजभर का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख