Daily Horoscope
✕

कमजोर मांग से सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (15:12 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बीच ऊंचे भाव पर सर्राफा कारोबारियों की खरीद कम होने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीन दिन की बढ़त खोता हुआ 110 रुपए लुढ़ककर 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी भी 25 रुपए सस्ती होकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 1.15 डॉलर की बढ़त के साथ 1,244.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर चढ़कर 1,249.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में मजबूती आने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है लेकिन अमेरिका-चीन विवाद के कारण सुरक्षित निवेश का आकर्षण बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती मांग सुस्त पड़ने से आज सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए लुढ़ककर 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,390 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,000 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक खरीदारी सुस्त पड़ने से चांदी हाजिर 25 रुपए की गिरावट के साथ 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा हालांकि 20 रुपए चमककर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहे।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख