manglik dosh calculator
✕

विक्रेताओं की मांग से सोना चढ़ा, चांदी भी उछली

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (17:55 IST)
नई दिल्‍ली। स्‍थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 155 रुपए की तेजी के साथ 32650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग से चांदी 425 रुपए की तेजी के साथ 38,575 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।


बाजार सूत्रों का कहना है कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की बढ़ती मांग से सोने में तेजी का रुख रहा। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी तथा सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार में तेजी का रुख रहा। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना प्रत्‍येक 155-155 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32650 रुपए और 32500 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

सोमवार को सोना 145 रुपए की तेजी के साथ 32495 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि गिन्नी का भाव 25000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1246.17 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर मजबूत रहा, जबकि चांदी 14.59 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर स्थिर रही।

इस बीच चांदी हाजिर 425 रुपए की तेजी के साथ 38575 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 269 रुपए लाभ के साथ 38159 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का लिवाल 74000 रुपए और बिकवाल 75000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख