biodatamaker
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सोना टूटा, चांदी रही स्थिर

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (15:56 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 150 रुपए टूटकर 31900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग में गिरावट से भी पीली धातु पर दबाव रहा। वहीं छिटपुट लिवाली समर्थन से चांदी हाजिर 37450 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।


कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख से गिरावट रही। इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की कम मांग से भी कीमती धातुओं पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर, सिंगापुर में बुधवार को सोना 0.08 प्रतिशत गिरकर 1201.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 14.07 डॉलर प्रति औंस पर रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 और 150 रुपए गिरकर क्रमश: 31900 रुपए और 31750 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। मंगलवार को सोना 100 रुपए गिरा था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24800 रुपए प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर बनी रही।

चांदी हाजिर 37450 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 443 रुपए गिरकर 37450 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1000 और 1000 रुपए गिरकर क्रमश: 73000 रुपए और 74000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख