dharma sangrah
✕

धनतेरस पर खरीदारी से सोना चमका, चांदी भी उछली

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (16:09 IST)
नई दिल्ली। धनतेरस पर होने वाली खुदरा खरीदारी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए महंगा होकर 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्कों की मांग बढ़ने से चांदी भी 10 रुपए की तेजी में 39540 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में पीली धातु को बल मिला, लेकिन मंगलवार को होने वाले अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से इसकी बढ़त सीमित रही। लंदन का सोना हाजिर आज 0.50 डॉलर की तेजी में 1,232.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

संबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की तेजी में 1,234.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.01 डॉलर की तेजी में 14.72 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक धनतेरस के अवसर पर सोने और चांदी की खरीद शुभ मानी जाती है, लेकिन इस बार बाजार में बिक्री सामान्य है।

खरीदार ज्यादातर सोने और चांदी के सिक्‍कों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साल फसल भी अच्छी रही है, बावजूद इसके ग्राहकी कम है। ग्रामीण इलाकों में मांग पहले से काफी घट गई है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख