Hanuman Chalisa
✕

खुदरा मांग में कमी से सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी फिसली

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (14:07 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा मांग में आई कमी से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए सस्ता होकर 32,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग में आई कमी से चांदी 100 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.90 डॉलर की बढ़त में 1236.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा भी 6.10 डॉलर की तेजी में 1,238.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी में भी तेजी रही और यह 0.06 डॉलर उछलकर 14.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से सोने को बढ़त मिली है। इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजार में मची उथलपुथल के कारण भी निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ा है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख