Hanuman Chalisa
✕

त्यौहारी मांग से सोना उछला, चांदी में रही नरमी

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (16:30 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती के रुख और रुपए के कमजोर होने के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की शादी-ब्याह की मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 125 रुपए की तेजी के साथ छह वर्ष के उच्चतम स्तर 32,625 रुपए प्रति दस ग्राम को छू गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग से चांदी में नरमी रही और इसकी कीमत 130 रुपए घटकर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।


बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने और शेयरों में गिरावट आने से वैश्विक बाजारों में सोना तीन माह के उच्च स्तर पर जा पहुंचा, जिससे स्थानीय कारोबारी धारणा मजबूत हुई। इसके अलावा स्थानीय मुद्रा में कमजोरी आने से भी निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना तेजी के साथ 1,234.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मौसमी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली में आई तेजी तथा गिरते शेयर बाजार से धन का प्रवाह सर्राफा बाजार की ओर मुड़ने से भी तेजी के रुख को समर्थन मिला। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 125-125 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,625 रुपए और 32,475 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

यह 29 नवंबर 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है, जब यह 32,940 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। सोने में यह लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही है। गत 23 अक्टूबर के बाद से इसमें 405 रुपए की तेजी आई है। हालांकि गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रहे।

दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत में कमजोरी जारी रही जिसकी कीमत 130 रुपए की हानि के साथ 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए तथा बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख