dharma sangrah
✕

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने में तेजी, उठाव से चांदी भी उछली

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (17:11 IST)
नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 130 रुपए की तेजी के साथ 32,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 250 रुपए की तेजी के साथ 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।


बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से सोने में सुधार दर्ज हुआ। सोमवार को सोने में 50 रुपए की हानि दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में तेजी के कारण वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,232.30 डॉलर प्रति औंस हो गया तथा चांदी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 14.76 डॉलर प्रति औंस हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 130-130 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,350 रुपए और 32,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। हालांकि गिन्नी के भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत बने रहे।

सोने की तरह चांदी हाजिर की कीमत भी 250 रुपए की तेजी के साथ 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी भाव 251 रुपए की तेजी के साथ 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए तथा बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बने रहे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख