sundarkand
✕

रुपए में गिरावट से सोना चमका, चांदी हुई मजबूत

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (16:03 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए के लुढ़कने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चमककर 31,725 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 190 रुपए की तेजी के साथ 38,290 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.30 डॉलर की तेजी में 1,199.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 1.30 डॉलर की गिरावट में 1,203.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की देर शाम से शुरू होने वाली बैठक के मद्देनजर भी निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि फेड रिजर्व इस बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करने का निर्णय ले सकता है।

स्थानीय बाजार में पितृपक्ष के दौरान जेवराती मांग सुस्त रहती है, लेकिन भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण पीली धातु की मांग बनी हुई है। कारोबार के दौरान रुपया 72.97 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 14.23 डॉलर प्रति औंस पर टिकी हुई है। (वार्ता)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

कैसी है 180 जिंदगियां बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की हालत, पीएम मोदी ने परिवार से की बात

अगला लेख