dharma sangrah
✕

दीपिका पादुकोण को महंगा पड़ा JNU जाना, सिकुड़ने लगा विज्ञापन का बाजार, कंपनियां सतर्क

Updated: सोमवार, 13 जनवरी 2020 (13:11 IST)
(सिकुड़ने लगा दीपिका पादुकोण के विज्ञापन का बाजार, कंपनियां हुईं सतर्क)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू के साथ खड़ा होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां उन्‍हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं अब इसका असर दीपिका की कमाई पर भी आ सकता है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को लेकर उनसे जुड़ी हुई विज्ञापन कंपनियां अब सतर्क हो गई हैं। नुकसान की आशंका के चलते अब विज्ञापन कंपनियां सेलिब्रेटी के राजनीतिक रुख को ध्‍यान में रखते हुए अब विज्ञापन की शर्तों में बदलाव भी कर सकती हैं।

उल्‍लेखनीय है कि दीपिका पादुकोण कई बड़े उत्‍पादों वाली कपंनियों के विज्ञापन से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके जेएनयू में जाने के बाद जो विवाद शुरू हुआ है, उसके बाद विज्ञापन कंपनियों ने अब इसे लेकर नए सिरे से सोचना शुरू कर दिया है। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में लेफ्ट विंग के समर्थन में खड़ी हुई थीं। इसके बाद वे लोगों निशाने पर आ गईं। उन्‍हें ट्विटर पर भी ट्रोल किया जा रहा है। सोमवार को भी हैशटैग दीपिका हटाओ, लक्‍स बचाओ ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापनों को बाजार : इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कंपनियों ने दीपिका वाले अपने विज्ञापनों को फिलहाल के लिए कम दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ कंपनियों ने दीपिका के विज्ञापनों को दो हफ्तों के लिए रोक दिया है।

कुछ प्रसिद्ध सेलिब्रेटीज के एंडोर्समेंट्स संभालने वाली कंपनियों की तरफ से खबर आ रही है कि आने वाले समय में विज्ञापनों के करारों में नई शर्तें जोड़ी जा सकती हैं, जिनमें किसी सिलेब्रिटी के राजनीतिक रुख तय करने से प्रशासन के नाराज हो सकने वाले जोखिम का जिक्र होगा। कोका-कोला और ऐमेजॉन आदि को रिप्रेजेंट करने वाली आईपीजी मीडियाब्रांड्स में चीफ एग्जिक्यूटिव शशि सिन्हा के मुताबिक, 'सामान्य तौर पर ब्रांड सुरक्षित दांव चलते हैं। वे किसी विवाद से बचना चाहते हैं।'

क्‍या छपाक के प्रमोशन में उलझ गई दीपिका : फिल्म छपाक की रिलीज से तीन दिन पहले दीपिका 7 जनवरी को जेएनयू कैंपस गई थीं। वहां हुई झड़प में घायल जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष के पास खड़ी दीपिका की तस्वीर वायरल हो गई थी। इसके बाद वे विवादों में आ गई हैं। कुछ लोग इसे उनकी फिल्‍म छपाक का प्रमोशन का तरीका भी मान रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्‍या दीपिका को अंदाजा नहीं था कि उनके जेएनयू में जाने का क्‍या असर होगा और वे प्रमोशन की वजह से विवाद में उलझ गई।

40 करोड़ से कम कमाई: बायकॉट करने की अपीलों के बीच छपाक ने पहले दो दिनों में 11.67 करोड़ रुपए की कमाई की। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपए था। शनिवार को बढ़कर 6.90 करोड़ रुपए हो गया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक रविवार को यह 9 करोड़ रुपए पहुंच गया था। इस फिल्म की कुल लागत 40 करोड़ रुपए से कम है।

दो हफ्तों के लिए रोका विज्ञापन : दीपिका पादुकोण ब्रिटानिया के गुड-डे, लॉरियल, तनिष्क ज्‍वेलर्स, विस्तारा एयरलाइंस और एक्सिस बैंक सहित करीब 23 उत्‍पादों के लिए विज्ञापन करती हैं। कंपनियों ने इन विज्ञापनों को दो हफ्तों के लिए रोक दिया है।

एक मीडिया बाइंग एजेंसी के एग्जिक्यूटिव ने कहा, 'मझोले आकार के एक ब्रैंड ने हमसे कहा है कि दीपिका वाले उसके विज्ञापन करीब दो हफ्तों के लिए रोक दिए हैं।

नेटवर्थ : दीपिका की नेटवर्थ 103 करोड़ रुपए है।
ट्विटर पर फॉलोअर्स : दीपिका के ट्विटर पर 2.68 करोड़ फॉलोअर हैं।
कमाई : जानकारी के मुताबिक एक फिल्म के लिए वह 10 करोड़ रुपए और विज्ञापन के लिए 8 करोड़ रुपए लेती हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इंदौर में सजा संस्कृति और स्वाद का मेला: मराठी 'जत्रा' में उमड़ी भारी भीड़

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में चमका बाजार, सेंसेक्स में 1335 अंकों की बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

‘सीमा पर उल्लंघन हुआ है’ : चीन की घुसपैठ पर अरुणाचल के CM पेमा खांडू का बड़ा खुलासा : China-India LAC Standoff

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से पूछे 5 तीखे सवाल, बोले- 2014 और 2024 की हार पर क्या जवाब है?

20 मिनट में इंजीनियर के लैपटॉप से उड़ाए 53,000 करोड़! बाइनेंस पर इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती

अगला लेख