dharma sangrah
✕

आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने ली सेवानिवृत्ति

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (15:38 IST)
मुंबई। अपने पति दीपक कोचर को कारोबारी सौदे के दौरान लाभ पहुंचाने के आरोप से घिरी आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर ने गुरुवार को समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली। सुश्री कोचर की सेवानिवृत्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।


बैंक के निदेशक मंडल ने गुरुवार को सुश्री कोचर का आग्रह स्वीकार करते हुए उन्हें समय पूर्व सेवानिवृत्ति देते हुए संदीप बख्शी को नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। सुश्री कोचर की सेवानिवृत्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

दीपक कोचर के मामले को लेकर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का शिकंजा बैंक पर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। हालांकि बैंक ने चंदा कोचर पर अपनी पूरी विश्वसनीयता जताई थी। चंदा कोचर पर आरोप है कि उनके पति की कंपनी में वीडियोकॉन समूह के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत ने निवेश किया, जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन को वर्ष 2012 में 3250 करोड़ रुपए का ॠण दिया, जो अब गैर निष्पादिन परिसंपत्ति (एनपीए) है।

बैंक इस मामले की आंतरिक जांच करा है और जांच पूरी होने तक चंदा कोचर अवकाश पर थीं। बैंक ने कहा है कि इस नए घटनाक्रम का जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बख्शी का कार्यकाल पांच साल का होगा। इसके अलावा बैंक के स्वतंत्र निदेशक एमडी माल्या ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट में लगी क्रेन की चेन टूटी, 80 साल के बुजुर्ग पर गिरी, दर्दनाक मौत

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

अगला लेख