Hanuman Chalisa

सेलकॉन ने पेश किया विंडोज स्मार्टफोन, कीमत 4979 रुपए

Updated: सोमवार, 1 दिसंबर 2014 (23:48 IST)
हैदराबाद। घरेलू मोबाइल हैंडसेट कंपनी सेलकॉन मोबाइल्स ने अपना पहला विंडोज स्मार्टफोन सेलकॉन ‘विन400’ सोमवार को बाजार में पेश किया। इसकी कीमत 4,979 रुपए है और यह देश के सबसे सस्ते विंडोज स्मार्टफोन में से एक बताया जा रहा है।
सेलकॉन मोबाइल्स के कार्यकारी निदेशक मुरली रेतीनेनी ने कहा कि विन400 कंपनी का पहला विंडोज फोन है जो कि विंडोज फोन 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रेतीनेनी ने कहा, हमारी और विंडोज आधारित स्मार्टफोन पेश करने की योजना है। 
 
रेतीनेनी ने कहा, अगला विंडोज फोन पांच इंच स्‍क्रीन वाला होगा जिसका परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की भागीदारी चार प्रतिशत है जिसे व मार्च 2015 तक 7-8 प्रतिशत करना चाहती है।
 
माइक्रोसाफ्ट इंडिया के निदेशक (मोबिलिटी) राजीव अहलावत ने कहा कि विन400 स्मार्टफोन सबसे कम कीमत वाले विंडोज फोन में से है। उन्होंने कहा कि माइकोसाफ्ट, सेलकॉन के साथ और अधिक विंडोज फोन लाएगी। सेलकॉन विन 400 स्मार्टफोन में चार इंच का डिस्प्ले है और यह 1.2 गीगाहट्र्ज क्वालकाम स्नैपड्रेगन 200 चिपसेट पर काम करता है। (भाषा)
 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी