biodatamaker

बजट के असर से लुढ़का सोना

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में रहे जबरदस्त उछाल के बावजूद घरेलू बाजार में शेयर बाजार पर पड़े बजट के सकारात्मक प्रभाव तथा डॉलर की तुलना में रुपए में आई तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को पीली धातु ने लगातार 4 कारोबारी दिवस की अपनी चमक खो दी।
 
शेयर बाजार के चढ़ने से निवेशकों की रुचि सोने में कम हो गई है जिससे यह 150 रुपए लुढ़ककर 29,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, हालांकि औद्योगिक मांग तथा सिक्का निर्माताओं के उठाव के बढ़ने से चांदी में 450 रुपए की जबरदस्त तेजी रही और यह 42,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 6.90 डॉलर चमककर 1,216.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.11 डॉलर की छलांग लगाकर 1,219.40 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की अनिश्चितता से डॉलर में आई गिरावट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी रही। विश्लेषकों के अनुसार ट्रंप के शासन के तरीके और कुछ यूरोपीय देशों में होने वाले आगामी चुनाव के कारण वैश्विक शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। शेयर बाजार की इस अस्थिरता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने को मजबूती मिल रही है।
 
इसी बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर चमककर 17.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विदेशी बाजार में रही तेजी और घरेलू स्तर पर औद्योगिक मांग निकलने से चांदी की चमक बढ़ी है। (वार्ता)
 
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख