Hanuman Chalisa
✕

BSNL कर्मियों के लिए खुशखबर, आज मिलेगी फरवरी की सैलरी

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (18:27 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अपने सभी कर्मचारियों के फरवरी माह के वेतन का भुगतान आज करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
 
श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल अपने सभी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान आज करेगी। हम दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के आभारी हैं, जिन्होंने समय पर हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जल्द किया जा सके। उन्होंने बताया कि आमतौर पर मार्च में बीएसएनएल की राजस्व प्राप्ति ऊंची रहती है और आंतरिक संसाधनों का प्रवाह बढ़ा है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मार्च में कुल प्राप्ति 2,700 करोड़ रुपए रहेगी। इसमें से 850 करोड़ रुपए की राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो के अलावा बीएसएनएल एकमात्र दूरसंचार कंपनी है जिसके ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है जिससे उसका राजस्व बढ़ रहा है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि दूरसंचार मंत्री ने इस मामले में खुद पहल करते हुए निगरानी की और संकट का निपटान किया। मैं बीएसएनएल के कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सेवाएं जारी रहीं। उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग के सहयोग से आगामी महीनों में वेतन वितरण में कोई विलंब नहीं होगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख