Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में पांचवें दिन भी तेजी, सेंसेक्स 83 अंक चढ़ा

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (19:01 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा के बीच बुधवार को शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन चढ़ते हुए दो सप्ताह से अधिक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत यानी 83.20 अंक की बढ़त में 33,561.55 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.15 प्रतिशत यानी 15.40 अंक की मजबूती के साथ 10,342.30 अंक पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा सवा तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई। एचडीएफसी के शेयर भी डेढ़ फीसदी चढ़े। एक्सिस बैंक और डॉ. रेड्डीज लैब में तकरीब सवा-सवा प्रतिशत की गिरावट रही। ल्युपिन के शेयर भी 1.15 प्रतिशत टूटे।
 
सेंसेक्स 90.72 अंक चढ़कर 33,569.07 अंक पर खुला और पहले घंटे में चंद मिनटों के लिए लाल निशान में उतरने के बाद यह पूरे दिन हरे निशान में रहा। कारोबार के दौरान का इसका उच्चतम स्तर 33,654.53 अंक और न्यूनतम स्तर 33,465.23 अंक दर्ज किया गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 83.20 अंक फिसलकर 33,561.55 अंक पर बंद हुआ। यह 06 नवंबर के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है।
 
निफ्टी 23.90 अंक चढ़कर 10,350.80 अंक पर खुला और 10,368.70 अंक के दिवस के उच्चतम तथा 10,309.55 अंक के न्यूनतम स्तर से होता हुआ गत दिवस के मुकाबले 15.40 अंक ऊपर 10,342.30 अंक पर पहुंच गया। यह इसका भी 6 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
बीएसई में कुल 2,866 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,391 में गिरावट और 1,306 में तेजी का रुख रहा जबकि 169 के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। छोटी कंपनियों में भी तेजी रही जबकि मझौली कंपनियों का सूचकांक लाल निशान में रहा। बीएसई का मिडकैप 0.05 प्रतिशत फिसलकर 16,785.41 अंक पर रहा। स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत चढ़कर 17,853.48 अंक पर पहुंच गया। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

अगला लेख