Daily Horoscope
✕

जल्द निपटा लें बैंकों के काम, क्योंकि...

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (15:58 IST)
मुंबई। बैंकों के जरूरी काम निपटाने के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है क्योंकि इसके बाद पाँच दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। त्योहारी मौसम में यह सप्ताहांत कुछ ज्यादा ही लंबा रहने वाला है।
महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 8 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। रविवार को सामान्य साप्ताहिक अवकाश होगा जबकि 10 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर कई राज्यों में अवकाश रहेगा। 11 अक्टूबर को विजया दशमी तथा 12 अक्टूबर को मुहर्रम के कारण बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
 
त्योहारी मौसम में लोगों के ज्यादा नकदी निकालने से एटीएम में भी पैसों की किल्लत हो सकती है। छुट्टियों के कारण एटीएम में पैसे समाप्त होने के बावजूद बैंक इनमें नकदी की पुनरापूर्ति नहीं कर सकेंगे। हालांकि नकदी रहित भुगतान के विभिन्न विकल्पों तथा इंटरनेट बैंकिंग के कारण कुछ हद तक लोगों की परेशानी कम रहेगी। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

अगला लेख