Daily Horoscope
✕

एटीएम से निकलते हों नकली नोट तो यह करें...

Updated: बुधवार, 3 सितम्बर 2014 (13:59 IST)
एटीएम से नकली नोट निकलने की घटनाएं आजकल बढ़ रही हैं। अगर नकली नोट एटीएम से निकले तो घबराएं नहीं, बल्कि ऐसे में इन प्रक्रियाओं को अपना सकते हैं। अक्सर लोग नकली नोट निकलने पर लोग किसी को बताते नहीं हैं और उसे होटलों, पेट्रोल पंप और अन्य जगहों पर चलाने की कोशिशें करते हैं।
अगले पन्ने पर, ये कदम उठाएं...

एटीएम के बाहर बैठे गार्ड को इसकी शिकायत करें। उसके पास उपलब्ध शिकायत रजिस्टर में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं और उसमें नकली नोट का नंबर जरूर लिखे। अगर हो सके तो इस पर गार्ड के हस्ताक्षर भी ले लें। संबंधित बैंक को जानकारी दें। जिस बैंक के एटीएम से आपको नकली नोट मिला है उस बैंक को फौरन सूचना दें।  बैंक नोट की जांच करके इस पर जब्त नकली नोट का स्टाम्प लगाएगा।


इसका रिकॉर्ड एक रजिस्टर में लिखकर आपको एक रसीद दी जाएगी। फिर बैंक इस पर कार्रवाई कर सिस्टम से ऐसे नोट हटवाएगा। नकली नोट निकलने पर सबसे पहले पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएं। घबराएं नहीं। पुलिस का सहयोग मिलने पर आप उचित कार्रवाई कर सकते हैं। नकली नोट की जांच में पुलिस का सहयोग भी करें।  एटीएम से नकली नोट निकलने पर भारतीय रिजर्व बैंक के संबंधित विभाग को सूचना दें। पूरी जानकारी आप लिखित में दे सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक में एक इश्यू डिर्पाटमेंट है जो आपकी इस परेशानी को हल कर सकता है।
Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव