Hanuman Chalisa

जीएसटी लागू करने का सही समय- एसोचैम

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (08:38 IST)
उद्योग संगठन एसोचैम ने दबे शब्दों में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका जताते हुए आज कहा कि नयी कर व्यवस्था लागू करने के लिए इससे सही समय नहीं हो सकता जब महंगाई रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।
             
एसोचैम ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मई में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 2.18 प्रतिशत है जो चार साल का निचला स्तर है। यह जीएसटी लागू करने के लिए महंगाई की दृष्टि से बिल्कुल सही समय है। 
              
एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, "मई में थोक मुद्रास्फीति की दर भी 2.17 प्रतिशत रही है। आरंभिक चरण में मानसून की बारिश भी अच्छी हुई है। इससे बहुत सी वस्तुओं की कीमतों में नरमी आनी चाहिए। उपभोक्ता खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति पिछले साल मई के 7.47 प्रतिशत से घटकर इस साल मई में 1.05 प्रतिशत पर आ गयी है।"
             
एसोचैम ने कहा है कि जीएसटी में आरंभ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन वृहद स्तर पर महत्वपूर्ण आर्थिक मानक बिल्कुल उचित स्थान पर हैं। इसलिए यदि कुछ वस्तुओं के दाम बढ़ते भी हैं तो पर्याप्त आपूर्ति से यह सुनिश्चित होगा कि ओवरऑल दाम तेजी से नहीं बढ़ेंगे। 
            
कुछ उपभोक्ता उत्पादों की महंगाई दर अभी एक से तीन प्रतिशत के बीच है और आने वाले महीने में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। उसने व्यापारियों को सहारा देकर और उपभोक्ताओं को जागरूक कर जीएसटी लागू करने की प्रक्रिया को सहज बनाने की अपील की है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी आयी है और यह 50 डॉलर के नीचे बनी हुई है। इसके निकट भविष्य में बढ़ने की भी संभावना नहीं है। इससे भारत को फायदा मिलेगा और जीएसटी लागू करते समय महंगाई बढ़ने का खतरा नहीं है।
 
एसोचैम ने कहा कि इस समय उपभोक्ता मांग कमजोर बनी हुई है और ऐसे में कोई कारण नहीं है कि उद्योग जीएसटी से होने वाला कर लाभ उपभोक्ताओं को न दें। इस समय उद्योगों की प्राथमिकता उपभोक्ता मांग और उत्पादन बढ़ाकर क्षमता दोहन बढ़ाना है। इसलिए करों में होने वाली कोई भी कमी सिर्फ मांग और उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। (वार्ता) 
Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख