ganesh chaturthi
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सोना 280 रुपए टूटा, चांदी के भाव 212 रुपए बढ़े

Updated: गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (19:55 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 280 रुपए की गिरावट के साथ 46,657 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में बुधवार रात की गिरावट के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने के दाम में नरमी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का तस्करी का सोना जब्त
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,937 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 212 रुपए बढ़कर 61,337 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,125 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.33 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि गुरुवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,775 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे सोने में नरमी आई। डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख