Daily Horoscope
✕

SBI पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह...

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (09:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया है। स्टेट बैंक पर 1 करोड़ और स्टैडर्ड चार्टर्ड बैंक पर 1.95 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है।
 
रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि एसबीआई पर भारतीय रिजर्व बैंक डायरेक्शन्स 2016' दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक के अनुसार एक कस्टमर अकाउंट के मामले में यह शिकायत सही पाई गई कि स्टेट बैंक ने फ्रॉड की सूचना देने में देरी की।
 
रिजर्व बैंक ने कहा कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर कस्टमर प्रोटेक्शन-लिमिटिंग लायबिलिटी ऑफ कस्टमर्स इन ऑथराइज्ड बैंकिंग ट्रांजैक्शन्स, साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क्स इन बैंक्स, क्रेडिट कार्ड ऑपरेशन्स ऑफ बैंक्स और कोड ऑफ कंडक्ट इन आउटसोर्सिंग ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज बाइ बैंक्स जैसी गाइडलाइन के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।
 
रिजर्व बैंक ने दोनों बैंकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। इस पर दोनों ही बैंक समुचित जवाब नहीं दे पाए और उन पर जुर्माना लगा दिया गया।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख