शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: सोमवार, 12 नवंबर 2007 (13:07 IST)

डॉ. बाल्यान को फैलोशिप

डॉ. बाल्यान को फैलोशिप -
ओएनजीसी के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. अशोक कुमार बाल्यान को विश्व उत्पादकता विज्ञान अकादमी में फैलोशिप मिल गई है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. बाल्यान को यह फैलोशिप विश्व उत्पादकता विज्ञान परिसंघ ने मानव संसाधन क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दी है।

डॉ. बाल्यान कामकाज में गुणवत्ता, कार्यस्थल में जीवन की सुरक्षा और उत्पादकता में सुधार के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं और उनका इसमें अहम्‌ योगदान रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अश्वनी कुमार ने हाल ही में यहाँ आयोजित एक समारोह में डॉ. बाल्यान को यह फैलोशिप प्रदान किया।