गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: विएना(एजेंसी) , शनिवार, 1 दिसंबर 2007 (11:51 IST)

अमेरिकी मंदी की आँच संभव

अमेरिकी मंदी की आँच संभव -
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री जोसेफ टिगल्टिज ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में छाई मंदी भारत जैसे उभरी अर्थव्यवस्था वाले देशों को प्रभावित कर सकती है। बहरहाल चीन इससे अप्रभावित रहेगा।

यहाँ एक निवेश पर आयोजित एक कॉन्फ्रेस के दौरान अलग से पत्रकारों से चर्चा में टिगल्टिज ने कहा कि यह निश्चित है कि अमेरिका में विकास की दर में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और इसका भारत जैसे देशों पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा। भारत में आर्थिक दिक्कतों के कारण परेशानियाँ आ सकती हैं। बहरहाल व्यापक संसाधन होने के कारण चीन इससे बच जाएगा।

विदेशी निवेश पर चेताया : विश्व बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री टिगल्टिज ने भारत में ब़ड़ी मात्रा में हो रहे विदेशी निवेश पर चेताते हुए कहा कि भारी विदेशी देश को अस्थिर कर सकता है। इस पर बंदिश लगाई जाना चाहिए।