dharma sangrah
✕

शनि यदि है नौवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 6 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (10:50 IST)
मकर और कुंभ का स्वामी शनि तुला में उच्च, मेष में नीच का होता है। लाल किताब में आठवें भाव में शनि बली और ग्यारहवां भाव पक्का घर है। सूर्य, चंद्र और मंगल की राशियों में शनि बुरा फल देता है। लेकिन यहां नौवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
 
कैसा होगा जातक : यदि यहां शनि है तो व्यक्ति ऊंचे दर्जे का शिक्षित होगा। प्रकांड पंडित माना जाएगा। भरापूरा परिवार होगा। आक का दरख्‍त। जातक एक सफल टूर ऑपरेटर या सिविल इंजीनियर हो सकता है। वह एक लंबे और सुखी जीवन का आनंद लेगा। उसके माता-पिता भी सुखी होंगे। यहां स्थित शनि जातक की तीन पीढ़ियों को शनि के दुष्प्रभाव से बचाता है लेकिन शर्त यह है कि वे शनि के मंदे कार्य ना करें। अगर जातक दूसरों की मदद करता है तो शनि ग्रह हमेशा अच्छे परिणाम देगा। जातक के एक बेटा होगा, हालांकि वह देर से पैदा होगा। तीन घर होने की संभावना। बृहस्पति से संबंधित (सोना, केसर) और चंद्रमा से संबंधित (चांदी, कपड़ा) का काम अच्छे परिणाम देंगे।
 
 
5 सावधानियां :
1. खुद के 2 से ज्यादा मकान न रखें।
2. शराब ना पिएं और ब्याज का धंधा भी ना करें।
3. पराई स्त्री पर बुरी नजर ना रखें।
4. धर्म, देवी, देवता, पितृ आदि का अपमान न करें।
5. अंधेरी कोठरी में रोशनदान या रोशनी के रास्ते न बनाएं।

 
क्या करें : 
1. पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते रहें।
2. छाया दान करते रहें।
3. केरस का तिलक लगाएं।
4. काले कौवे को रोटी खिलाते रहें।
5. प्रदोष का व्रत रखें।
6. बहते पानी में चावल या बादाम बहाएं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सर्वपितृ अमावस्या 2026: ये 5 सरल उपाय दूर करेंगे पितृदोष, कालसर्पदोष और शनिदोष की परेशानी

नाना पाटेकर का निधन और अंकों का संयोग

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए शुरू होगा फायदे का समय, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

08 October Birthday: आपको 08 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख